Friday, March 1, 2013

मेरा परिचय


मेरा परिचय 

खुशियाँ हों जहां, मेरा परिचय 
हो प्रेम जहां,  मेरा परिचय 
गीतों की धुन, मेरा परिचय 
साजों पर सुर, मेरा परिचय 
होठों से बरसे शब्द सुरा 
अधरों की अगन, मेरा परिचय। 

परिचय मेरा जब उनसे हुआ 
धड़कन से हुआ मेरा परिचय 
सुलगी साँसें, बेचैन ये दिल 
बहके मौसम, मेरा परिचय।

जीवन के क्षण, नहिं कोई किरण 
तन्हाई थी, मेरा परिचय
क्षितिज रेखा और साहिल में,
मिलने की ललक,  मेरा परिचय। 

'लवि' प्रेम के बीच समंदर में 
खिलते ये सुमन, मेरा परिचय 
इठलाती चलती मस्त पवन 
मेहके सावन, मेरा परिचय। 

मिटटी का तन, 
मस्ती का मन 
क्षण बहर जीवन 
मेरा परिचय।
                                       __ संकल्प सक्सेना 'लवि'। 

Inspired by,

मिटटी का तन, 
मस्ती का मन 
क्षण बहर जीवन 
मेरा परिचय।
                  __ डॉ . हरिवंश राय बच्चन।

 

2 comments:

  1. सुंदर प्रस्तुति...
    मुझे आप को सुचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि आपकी इस प्रविष्टी का लिंक 28-06-2013 यानी आने वाले शुकरवार की नई पुरानी हलचल पर भी है...
    आप भी इस हलचल में शामिल होकर इस की शोभा बढ़ाएं तथा इसमें शामिल पोस्ट पर नजर डालें और नयी पुरानी हलचल को समृद्ध बनाएं.... आपकी एक टिप्पणी हलचल में शामिल पोस्ट्स को आकर्षण प्रदान और रचनाकारोम का मनोबल बढ़ाएगी...
    मिलते हैं फिर शुकरवार को आप की इस रचना के साथ।
    जय हिंद जय भारत...
    मन का मंथन... मेरे विचारों कादर्पण...

    ReplyDelete
    Replies
    1. mujhe kuchh samajh main hee nahi aayaa (प्रविष्टी का लिंक)....kaunsa link...plz explain

      Delete