Sunday, October 13, 2013


पंछी बन पन्ने उड़े, आशाओं के पार
जीवन ज्योति खिल उठी, अरमां तारणहार ।।

जीवन पन्नों की किताब, ये रंगों का खेल
जीवन पन्ने ख़त्म हुए, कर्मों से है मेल ।।
                                       __ संकल्प सक्सेना 'मुरीद'।


खुली किताब






खुली किताब

मेरा जीवन एक खुली किताब
जगमगाता, मचलता, रोशन चिराग
मैं भी इसे कहाँ ले चला
तिमिर के पन्ने, था जीवन उदास।

समय के पन्ने पलटते गए
मुझको नज़र आयी फिर एक आस
शायद अंधेरों ने तोड़ा था दम
मुझको नज़र आये मेरे सनम।

मैं था कि पन्ने पलटता नहीं
ये थी की पंखों को देती उड़ान
सहसा ही खुला आरिज़-इ ग़ुलाब
उड़ चली ज़िंदगी प्रीत की फिर उड़ान।

पंछी से पन्नों में महके गुलाब
सुहाना है मंज़र, सुनहरी किताब
'मुरीद अब तो जीवन है उड़ता जहाज़
वो बाहों में  मेरे, समंदर के पार।
                                             __ संकल्प सक्सेना 'मुरीद'।