Showing posts with label poem. Show all posts
Showing posts with label poem. Show all posts

Friday, September 2, 2011

आहट


आहट 

शाम है, तन्हाई है, और किसी के आने की आहट
उनकी राहों में महकती यादों की आहट,
सुगन्धित झरोखों में क़दमो की आहट ,
यह आहट है दिल के तड़पने की आहट 

उनके दीदार को मचलने की आहट ,
यह हुस्न से नहीं  रूह से मिलने की आहट,
यह आहट है उनके तड़पने की आहट 

ख़्वाबों में आते हैं,लेके घटाओं की आहट ,
निगाहोनो से चमकती बिजली की आहट,
नूर की बारिश में नहाने की आहट,
यह आहट है हमारे मिलने की आहट 

                       ____ संकल्प सक्सेना 

Saturday, August 27, 2011

पहचान तेरी


पहचान तेरी


गिर गिर कर उठ
उठ उठ कर गिर
गिर कर उठना 
पहचान तेरी
यह जीवन है 
इस में घिरना
लड़कर आना 
पहचान तेरी ।

सुख सुख कर,
सूख गए तुम हो
ग़म से कर ले 
पहचान तेरी ।

यह जीवन ग़म से 
सजता है,
ग़म से लड़ने में 
शान तेरी  ।

आंसू छलके,
 जब ग़म जीते 
यह सुख के आंसू
शान तेरी ।


गिर गिर कर उठ
उठ उठ कर गिर
गिर कर उठना 
पहचान तेरी
                                                     _ संकल्प सक्सेना.


Saturday, August 20, 2011



कविता

क़लम उदास है
लिखने की प्यास है ,
अब किस्से कहूँ मैं जाके
मौसिक़ी उदास है.

मेरे प्रेरणा सरोवर 
तुम दूर क्यूँ हो बैठे,
रोती है क़लम मेरी,
मुक़तक उदास हैं.

जब लिखते हैं पंक्ति,
रो पड़ती है पांति,
सिसकती है क़लम,
कवि की जुबानी.

ख़त्म होगी स्याही 
रूठेगी रुबाई,
खोजेगी दुनिया,
ख़ुदाई दुहाई .
                  ____संकल्प सक्सेना .

Sunday, August 14, 2011

चिंगारी


चिंगारी


सबसे पहले तो सभी भारत वासियों की तरफ़ से ६४वे स्वाधीनता दिवस की बधाई.
यह कविता मैं श्री. अन्ना हज़ारे जी  और श्री. अरविन्द केजरीवाल को समर्पित करत हूँ.
मैं सबसे  अपील   करता हूँ की उनका बढ़ चढ़ कर साथ दें ताकि, सही लोकपाल बिल पास हो और  हमारे देश से भ्रष्टाचार दूर हो सके .
 

चिंगारी अभी बुझी नहीं,
अभी आग लगाना बाकी है,
जल जायेगी होलिका,
बस होली आना बाकी है.

नन्हे से कण भले हों हम,
जो संग जलें, अंगार बने,
फिर आओ जिसमे हिम्मत हो,
देहन होलिका बाकी है.

जल रही है होलिका,
 जल रहे अंगारे हैं,
रंग उनका बसंती है,
बस राख़ लगाना बाक़ी है .
                   ____ संकल्प सक्सेना 

Friday, August 5, 2011

कविता क्या है? (What IS POETRY)

कविता क्या है? (WHAT IS POETRY?)


How the first poem might be written

वियोगि होगा पहला कवि,
आह से उपजा होगा गान
छलक कर आँखों से चुप चाप
बही होगी कविता अन्जान .
                                                                        __ सुमित्रा नंदन पन्त

Poetry is nothing but a condition of stress in poets mind.

In the world of poetry stress is classified into two types
  1. Stress due to hardships in life.
  2. Stress due to Happiness.
Stress due to hardship in life is easy to grasp but Stress due to happiness is something which is not easily accepted by human mind.

For a poet this stress is nothing but jumbling of different kind of thoughts.

For example, if we meet someone or something inspires us then mind of a poet goes into continuous thinking process. This is very much similar to boiling of sea water.
Where, sea is similar to sea of knowledge (Depends on poet’s caliber).

The continuous thinking process results in cloud of intelligent thoughts because refining process on knowledge has already taken place during evaporation (continuous thinking).

The result is a heart touching poem which is nothing but shower of wisdom bestowed on the world by a poet.

So, we can also define poetry as a measure of person’s level of wisdom.

More the level of wisdom best is the poetry.

Comments and suggestions will be positively entertained.

                                      - SAXENA SANKALP RAJENDRA.