Friday, January 4, 2019

बात करो


Communication is must for any relationship to survive or else misunderstandings will thrive upon and ruin your life.

बात करो

हो दिल में अहम का घर
रिश्तों को लगे नज़र
तब तुम बात करो,
तब बात करो, बोलो दिल की
तब बात करो ।

तुम बोल न पाए ग़र
अपने में घुटे अगर
तब दुनियावाले बोलेंगे
सो तुम बात करो
तब बात करो बोलो दिल की 
तब बात करो।

किस्सों से यादें हैं
यादें हैं बातों की
यादों को बुनो बनाओ
सबसे बात करो
तब बात करो बोलो दिल की
तब बात करो

संचार नहीं होगा
तो प्यार नहीं होगा
पनपेंगे ग़लत विचार
सो तुम बात करो
तुम अश्क़ों को बेहने दो
लेकिन बात करो

औकात है क्या उसकी
वो सर क्यों उठाता है
ये अना का कीड़ा 
हम से आंख लड़ाता है
तुम बात करो, मारो इसको 
तब बात करो
ऐ 'मुरीद' सबसे बोलो
सबसे बात करो।
                            ©संकल्प सक्सेना 'मुरीद'।
                            15/12/2018 10:40 AM

No comments:

Post a Comment